फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One died after being hit by an unknown vehicle

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
One died after being hit by an unknown vehicle
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुवरिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवाया। प्रत्यक्षदशियों की मानें तो रविवार की रात नौ बजे के करीब भुवरिया चौराहा स्थित हाईवे के किनारे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किन्नू लाल ( 55) पुत्र राम तीरथ निवासी कुसमीडाडी कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed