{"_id":"675a84ac5c91b40bdd006944","slug":"one-dead-two-injured-in-direct-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125327-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली के पास हुआ हादसा
- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायलों का इलाज
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलौली गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गोविंद यादव (28) और कमलेश यादव (25) निवासी ग्राम अजगरा थाना बखिरा एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर रात 11 बजे कैंपियरगंज से लौट रहे थे। बेलौली गांव के पास ही पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार बॉबी (22) पुत्र रामकिशुन निवासी जंगल कौड़िया गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल से दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मृतक बॉबी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रात के अंधेरे और धुंध के कारण दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। एसओ मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।