{"_id":"6a63aa5e13747b82c20b3856","slug":"one-dead-another-injured-in-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-kld1026-154334-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जिगिना चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार हसबुल्लाह पुत्र हमीदुल्लाह निवासी ग्राम भैंसा सेहरी, थाना कोतवाली खलीलाबाद जिगिना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम कुरथिया, खलीलाबाद अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे। जिगिना चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हसबुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात बहाल हो सका।
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए जिगिना चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।