फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One day China will automatically disintegrate: Ankur

एक न एक दिन चीन स्वतः खंडित होगा : अंकुर

Sun, 08 Oct 2023 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
One day China will automatically disintegrate: Ankur
भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक में बोले विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। भारत तिब्बत समन्वय संघ का लगातार प्रयास मानवता के लिए उस सिद्धि की तरह हैं जिससे चीन की कुटिल चालें एक दिन असफल हो जाएंगी। उक्त बातें विधायक अंकुर राज तिवारी ने रविवार को होटल सोनी में आयोजित भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता से भारत का सुरक्षित होना तय है और यह भी तय है कि एक न एक दिन चीन अपने आप बर्बाद हो जाएगा और तिब्बत मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो हरिकेश सिंह ने कहा कि संत कबीर की इस पुण्य भूमि से संघ का प्रयास यूनाइटेड नेशंस तक गूंजेगा और यह तय है कि तिब्बत की भूमि को यह संगठन ही अपने प्रयासों से मुक्त कराएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सूरज कुमार पारचा ने कहा कि समय के साथ तिब्बत की आजादी की लड़ाई से ज्यादा कठिन है तिब्बतियों को बचाने की लड़ाई। इनका मीडिल वे अप्रोच मानवता की दृष्टि से तो ठीक है, लेकिन चीन जैसे देश पर आप कभी कोई भरोसा कर नहीं सकते। रॉ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार सूद ने कहा कि यह सच है कि भारत 1962 का भारत नहीं है। सरकार देश को मजबूत करने में लगी है। बस जन जागरण के लिए जिस तरह बीटीएसएस लगा है वह जारी रहना चाहिए। संगठन की अगली राष्ट्रीय बैठक आगामी दिसंबर में असम के तेजपुर में संपन्न होगी। इस मौके पर संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, तिब्बती मूल की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विभाग कालसांग युदून, नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महिला डॉ. सोनी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री युवा अनीता राज सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed