{"_id":"66f3003f1b65ed56170978fa","slug":"on-the-orders-of-the-court-seven-including-three-women-were-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121257-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं समेत सात पर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं समेत सात पर दर्ज
Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के तरैनी गांव का मामला
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के तरैनी गांव में 16 जून को हुए विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत सात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक महुली रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि तरैनी गांव निवासी देव प्रसाद पुत्र शिवपूजन ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया है कि 16 जून 2024 की सुबह आठ बजे विपक्षीगण गोलबंद होकर उन्हें और उसके परिवार को मारना-पीटना शुरू कर दिए। घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। गाली देते हुए जान माल की धमकी दी। जाते समय उसकी पत्नी एवं बेटी के शरीर में पहना हुआ सोने की कील, माला एवं अंगूठी छीन कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए विपक्षीगण हरिश्चंद्र, रामचंद्र पुत्रगण मोतीलाल, प्रेमा देवी पत्नी हरिश्चंद्र, मीना देवी, रानी पुत्रीगण हरिश्चंद्र, सुदामा पुत्र रामचंद्र व दुर्गेश पुत्र हरिश्चंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व लूट का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।