फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the order of SP, a case of rioting was registered against eight people

Sant Kabir Nagar News: एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
On the order of SP, a case of rioting was registered against eight people
धर्मसिंहवा। मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को चोंटें आई थीं। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि गांव छिबरा निवासी जहीर खान पुत्र सई मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा था कि उसके पिता पुलिस विभाग में दीवान के पद पर कार्यरत है। दो मई को गांव में बन रहे रास्ते को देखने के लिए वह अवकाश लेकर आए थे। कार्य हो रहा था कि गांव के ही सिराजुद्दीन, आलम, इश्तियाक, नसीबुन्निशा, अब्दुल कयूम, गुलनाज, बदरे आलम व हाजरा के साथ कुछ अन्य लोग एक राय होकर हाथ में लाठी डंडा ईंट लेकर आ गए और बन रहे इंटरलॉकिंग सड़क उखाड़ कर फेंकने लगे। जब पिता ने यह सब करने से मना किया तो उन्होंने घर में घुसकर लोगों ने मारा। आरोप है कि मारपीट के दौरान जहीर के सिर पर चोटें आई और उसके पिता का हाथ फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed