{"_id":"696948252a0cebceff06ad53","slug":"on-makar-sankranti-devotees-offered-khichdi-a-traditional-dish-at-the-samadhi-tomb-of-saint-kabir-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144455-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति पर संत कबीर की समाधि पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की आस्था की खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति पर संत कबीर की समाधि पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की आस्था की खिचड़ी
Fri, 16 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा पर खिचड़ी चढ़ाने को लगी भीड़-संवाद
मगहर। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को भी सद्गुरु कबीर की समाधि पर श्रद्धालुओं ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। लोगों ने कबीर के दर्शन के साथ ही मन्नतें मांगी और मेले का आनंद उठाया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कबीर के दरबार आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। सत्संग के साथ ही परिसर में चल रहे विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। लोगों ने मेले में लगे दुकानों से खरीदारी के साथ ही परिसर में लगे विभिन्न प्रकार झूले का भी आनंद उठाया।
इस मौके पर महंत विचारदास, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, मोतवल्ली खादिम हुसैन, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, संत रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, शांति दास, अहमद अली, अवधेश सिंह, कृष्ण चंद सैनी, अतुल श्रीवास्तव, पुजारी रामसरन दास, कल्पनाथ दास, विनोद दास, डाॅ. राकेश सिंश, विजय तिवारी, संत रामसेवक दास, संत शांति दास, मोहम्मद असअद, नागेंद्र कुमार, भोलू सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
0
-सद्गुरु के विचार आज भी प्रासंगिक : विचारदास
मगहर। महंत विचारदास ने कहा कि सद्गुरु कबीर विश्व के उन महान संतों में से हैं, जिन्होंने ऊंच नीच, भेद-भाव, छुआछूत व धर्म के विभेद को दूर कर विश्व को मानवता का संदेश दिया, जिससे समाज में प्रेम सौहार्द, भाई चारे को फैलाया जा सके। कबीर साहेब ने मानव धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया। प्रेम व आपसी मेल मिलाप से कुछ भी हासिल करना मुमकिन है। कबीर के विचारों को आज पूरा विश्व आत्मसात कर रहा है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान परिवेश में पूरे विश्व को कबीर के विचारों की आवश्यकता है। जिससे विश्व स्तर पर फैली सामाजिक बुराइयों, आपसी मतभेदों को मिटाया जा सके। उनकी वाणी को आत्मसात करें तो विश्व पटल पर आतंकवाद, आर्थिक, पर्यावरण जैसी अन्य कई समस्याओं का स्वत: निदान हो जाएगा।
0
श्रद्धालुओं ने कबीर भजन का उठाया आनंद
मगहर। कबीर चौरा परिसर के समाधि परिसर में महंत विचारदास के सानिध्य में संतों ने कबीर भजन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भजन का आनंद उठाया। डाॅ. हरिशरण शास्त्री ने भजन की शुरुआत ''गुरु दरियाव में नहाने हो उठा ये सुहागिन भोर भयो घर अंगना'' सुनाया तो माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद उन्होंने ''बीत गयो रे दिन भजन बिना रे'' व ''कहवां से आइल बाटा कहवां तू जइबा ये पिजड़ा के पंछी'' सुनाकर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। भजन गायक ननके साहेब बलरामपुर ने ''हमारे मड़इया के साहेब रखवार हो, बहुत दिनन पर सद्गुरु मोरा आइल'' सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर हरियाणा के संतोष साहेब, संत केशव दास, नाथ साहेब, अरविंद दास शास्त्री, सज्जन दास, पुजारी रामसरन दास, अवधेश सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, विनोद दास, अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी, संत शांति दास, रामसेवक दास आदि मौजूद रहे।
0
मगहर मेले का एएसपी ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मगहर मेले का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों से वार्ता कर मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारी व कर्मी सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे शांति पूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराया जा सके। संवाद
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मगहर। खिचड़ी के मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हें। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय और चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल टीम के साथ पूरे दिन गश्त करते रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मेले की भीड़ को देखते हुए एक इंस्पेक्टर, कई सब इंस्पेक्टर समेत 67 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 18 रिक्रूट जवान के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। विशेषकर अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
0
महंत से लिया आशीर्वाद
मगहर। सद्गुरु कबीर की समाधि पर जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र से आए कबीर भक्तों, साधुओं ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। साथ ही सद्गुरु कबीर और महंत विचारदास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
अध्यक्ष अनवरी बेगम व महंत विचारदास ने किया मेले का उद्घाटन
मगहर। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास व नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम ने खिचड़ी के मेले का उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन व कबीर मठ के लोग मुस्तैद रहे। सबको अलग-अलग जिम्मेदारियां बांट दी गई है।
महंत विचार दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर ने सदैव प्रेम, मानवता और सांप्रदायिक सौहार्द की बात की है। उनकी वाणी को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बना सकते हैं। उनकी वाणी मनुष्य को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। आज के परिवेश में कबीर वाणी की बहुत महत्ता है। उन्होंने कहा कि लोगों में प्रेम, करुणा, दया का भाव होना जरूरी है।
अध्यक्ष अनवरी बेगम ने कहा कि मेले में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए नगर प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है। श्रद्धालु मेले का लुत्फ उठाएं। अध्यक्ष के प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि स्थानीय या बाहर से आए दुकानदारों को कोई भी असुविधा नहीं होने पाएगी। परंतु वे अपने निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं, जिससे आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर संत डॉ. हरिशरण शास्त्री, ईओ वैभव सिंह, संत केशव दास, संत अरविंद दास शास्त्री, अवधेश सिंह, विनोद दास, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, अहमद अली, अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी, मोहम्मद असअद, संत सेवक दास आदि मौजूद रहे।