फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   on illegal mining so will suspend

अवैध खनन पर एसओ होंगे सस्पेंड ः डीएम 

Tue, 21 Mar 2017 11:37 PM IST
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
on illegal mining so will suspend
खलीलाबाद में तहसील दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोगों की समस्या सुनते डीएम और अन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव संपन्न के बाद मंगलवार को जिले के तीनों तहसीलों में  तहसील दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद में डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी हीरालाल ने फरियाद सुनी। इस दौरान डीएम ने साफ कहा कि यदि अवैध खनन हुआ तो एसओ सस्पेंड होंगे। जबकि धनघटा तहसील दिवस में कमिश्नर ने पहुंच कर लोगों की फरियाद सुनी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। जिले में कुल 62 मामले आए और सिर्फ पांच मामले की मौके पर निस्तारित हो पाए।
विज्ञापन


 खलीलाबाद तहसील दिवस में सिसवा दाखिली गांव के एक पोखरे में अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची तो डीएम ने लेखपाल को तलब कर लिया। डीएम ने साफ कहा कि यदि पोखरे पर अवैध कब्जा हुुुआ तो लेखपाल निलंबित होगा। इसके साथ ही महुली के एसआई को बुलाया और साफ कहा कि क्षेत्र में यदि अवैध खनन नहीं होना चाहिए। जिस क्षेत्र में अवैध खनन होगा,वहां के एसओ निलंबित होंगे। महुली क्षेत्र में पिडिया में अवैध खनन की शिकायत पर कहा कि वह कभी भी रात में छापेमारी कर सकते है। डीएम ने कहा कि सत्ता बदल गई और शासन की मंशा के अनुरुप अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एसपी हीरालाल ने कहा कि अपराध रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में सतर्क रहने की जरूरत है। खलीलाबाद में कुल 16 मामले आए और सिर्फ एक मामले का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


इसी क्रम में धनघटा तहसील दिवस उपजिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। तहसील दिवस के दौरान ही मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह अचानक पहुंच गए और निरीक्षण किया। तहसील दिवस में कुल 38 मामले आए है। इसमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। जबकि मेंहदावल तहसील दिवस उपजिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें कुल 18 मामले आए, जिसमें चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed