फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old pension will be restored in the country on the basis of teachers' struggles: Sanjay

शिक्षक संघर्षों के दम पर देश में पुरानी पेंशन बहाल होगी: संजय

Thu, 18 Jul 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Old pension will be restored in the country on the basis of teachers' struggles: Sanjay
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में 16 सूत्रीय मागों को लेकर 20 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने के तैयार की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक संघर्षों के दम पर देश में पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। वित्त विहीन शिक्षकों को राजकोष से वेतन दिलाना हमारी प्राथमिकताओं में है। हम शिक्षा विभाग के कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का अभियान चलाएंगे। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि बजट होने के बावजूद बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया पारिश्रमिक व बकाया मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं हो रहा है। एनपीएस का प्रान अकाउंट अपडेट नहीं हो रहा है और ना ही पासबुक बनवाई जा रही है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि सदस्यता संगठन की प्राणवायु है, इसलिए जो भी विद्यालय सदस्यता अभियान में छूट गए हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर संगठन से जोड़ा जाएगा। 20 जुलाई के धरने में मेंहदावल, धनघटा व खलीलाबाद से सैकड़ों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे, जिसके लिए संपर्क अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संरक्षक युनुस अख्तर खान, मोहिबुल्लाह खान, जय गोपाल, विनोद कुमार चौरसिया, गोपाल जी सिंह, सलाहुद्दीन, सुरेश राव, विजय कुमार यादव, तारकेश्वर सिंह, विनोद उपाध्याय, अब्दुल मुदस्सिर खान, अफजल खान, सोने लाल पटेल, सूर्य कांत तिवारी, काजी साकिब रहमान, अब्दुल हक, मोहम्मद ताहिर, धर्मेंद्र प्रताप यादव, पुनीत कुमार त्रिपाठी, अनिल भास्कर, रमेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश राय, रविन्द्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed