फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   old pension rath yatra

Sant Kabir Nagar News: पेंशन बहाली रथ यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
old pension rath yatra
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में पेशन रथ यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते मंडल मंत्री राजेश श्रीवास
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पेंशन बहाली रथ यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान रथ यात्रा पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से बस्ती जिले के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के पास कर्मचारी हित में कोई कार्यक्रम नहीं रह गया है। पेंशन जैसी बुनियादी मांगों को लेकर कर्मचारी व शिक्षक समाज सड़कों पर उतर चुका है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रामभजन यादव ने कहा कि पेंशन कोई भीख नहीं है। कर्मचारियों का अंशदान है, जो दक्षता पूर्व की गई लंबी सेवा का लंबित वेतन है। यह कर्मचारियों का अधिकार है। यदि पुरानी पेंशन को यथावत रूप में लागू नहीं किया गया, तो शिक्षक कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जो रथयात्रा चलाई जा रही है उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना शीघ्र बहाल होगी। इससे पूर्व रथ यात्रा का जिले में मेंहदावल बाईपास, जूनियर हाईस्कूल में स्वागत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रथ यात्रा बस्ती के लिए रवाना हुई, जिसे कर्मचारी सीमा कांटे तक छोड़ने गए। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, अरुण कुमार प्रजापति, इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव, सुरेश कुमार चौधरी, श्याम बिहारी, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार मिश्रा, दीनानाथ उपाध्याय, संजय, मोहन लाल, उदयभान, योगेश,कुमार सिंह, सुनील, अजय पासवान, प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed