फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old man beaten for opposing cutting of banana leaves

Sant Kabir Nagar News: केले का पत्ता काटने का विरोध करने पर वृद्ध को पीटा

Fri, 17 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Old man beaten for opposing cutting of banana leaves
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के हरैया गांव में कुछ मनबढ़ों ने वृद्ध को बृहस्पतिवार की शाम में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उस व्यक्ति ने अपने खेत से केले का पत्ता काटने से उन लोगों को मना किया था। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव निवासी सईद (60) का घर गांव के उत्तर तरफ देसी शराब की दुकान के पास है। बृहस्पतिवार देर शाम बगल के गांव मुसहरा के तीन युवक देसी शराब की दुकान पर आए थे।
विज्ञापन


शराब का चखना रखने के लिए सईद के घर के पास खेत में लगे केले के पत्ते को काटने लगे। जब सईद ने देखा तो पत्ता काटने से उसने मना किया। तीनों मनबढ़ युवक सईद से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसे बुरी तरह से पीटाकर तीनों आरोपी भाग गए। उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सईद के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के लिए ले रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि इस घटना की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed