फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials reprimanded for negligence in development works.

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में लापरवाही पर अफसरों को लगाई फटकार

Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Officials reprimanded for negligence in development works.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित बाबुओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कई सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने नगर पालिका प्रशासन से विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि नगर पालिका को तीन वर्षों में लगभग 100 करोड़ रुपये की प्राप्त हुए, लेकिन उसके अनुरूप विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के जो आरोप लगाए जा रहे थे, वे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। विधायक ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, चेयरमैन जगत जायसवाल, ईओ अवधेश कुमार, सभासद सतविंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed