{"_id":"6557b2b25afea1020d08e4c6","slug":"officers-did-not-reach-chaupal-complainant-returned-disappointed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5622-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, निराश लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, निराश लौटे फरियादी
Sat, 18 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रोसया बाजार/बेलहर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में कई जगहाें पर अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
पौली क्षेत्र के उदहा व दुलमपुर गांव में लगी चौपाल में अधिकतर विभागों के प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से समस्या लेकर आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। दुलमपुर में ग्रामीणों ने जलनिकासी, पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास सहित कुल दस समस्याएं बताईं। मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव व ग्राम पंचायत सचिव संतोष मिश्र ने समस्या का निराकरण किया। उदहा में विद्युत के पांच, पेंशन के पांच, किसान सम्मान निधि के छह, राशन कार्ड से संबंधित चार समस्याएं आईं। इस मौके पर प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, अमित दुबे, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से बेलहर क्षेत्र के दुधारा, कर्माखुर्द में जन चौपाल लगाई गई। यहां पर बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्या सुनी। ग्राम विकास अधिकारी देवेश कुमार गोस्वामी, सरवन कुमार पासवान, अवधेश कुमार ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ एजी उदय प्रताप पांडेय ने किसान सम्मान निधि से मिलने वाली शिकायतों को निस्तारित कराया।