फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Observers gave instructions to maintain accounts of election expenditure

Sant Kabir Nagar News: प्रेक्षकों ने निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखने के दिए निर्देश

Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Observers gave instructions to maintain accounts of election expenditure
कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक, निष्पक्ष चुनाव का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें सामान्य प्रेक्षक जनक प्रसाद पाठक, पुलिस प्रेक्षक रमेश चंद्र छाजटा, व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर व डीएम महेंद्र सिंह तवंर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं तथा दिशा निर्देशों से अवगत कराया। प्रेक्षकों ने निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखने के दिए निर्देश दिए।

प्रेक्षकों ने आयोग की मंशा एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार एमसीसी का अनुपालन, निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा सहित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के आदि विषयों पर निर्देश दिए। निर्वाचन प्रकिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या का अविलम्ब निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन


सामान्य प्रेक्षक जनक प्रसाद पाठक ने भरोसा दिलाया कि निर्वाचन आयोग के नीति-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के अनुरूप शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि सुविधा के लिए ‘सुविधा एप’ विकसित किया गया है, जिस पर निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रकार की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए कही भी नगदी, शराब, प्रलोभन सामग्रियों का वितरण हो रहा हो तो तुरन्त सी-विजिल एप पर फोटो व वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका 100 मिनट के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर सिंह ने निर्वाचन में प्रत्याशियों के व्यय प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। किसी भी दशा में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी एक व्यक्ति या फर्म को 10 हजार रूपये से ज्यादा का नगद भुगतान नही किया जा सकेगा। निर्धारित तिथियों 13, 17 व 22 मई को तीनों दिन कोषागार कार्यालय में उपस्थित होकर मिलान कराना सुनिश्चित करें। एक प्रत्याशी के अधिकतम 95 लाख रूपये खर्च करने की सीमा निर्धारित है। पुलिस प्रेक्षक रमेश चंद्र छाजटा ने आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था व सुरक्षित माहौल में निर्वाचन संपन्न होगा। जिसके लिए पुलिस बल का पूरे प्लान के साथ डिप्लायमेन्ट किया जा रहा है।

इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed