फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Oath of country's unity, integrity and non-violence administered on Gandhi Jayanti

Sant Kabir Nagar News: गांधी जयंती पर देश की एकता, अखंडता एवं अहिंसा की दिलाई शपथ

Tue, 03 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Oath of country's unity, integrity and non-violence administered on Gandhi Jayanti
गांधी जयंती पर देश की एकता, अखंडता एवं अहिंसा की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने झंडारोहण किया। गोष्ठी में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि इन महापुरुषों के सिद्धांतों एवं आदर्शों के व्यावहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे, विपरीत परिस्थितियों में भी इन महापुरुषों ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने, देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा गांधी जी की ‘स्वच्छता’ के प्रति सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत खुद से एवं अपने घर से होती है। हम जिस प्रकार अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहते हैं, उसी प्रकार अपने गांव, शहर एवं सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जय प्रकाश कहा कि देश, मानवता एवं समाज के हर वर्ग के सच्चे विकास के प्रति गांधीजी एवं शास्त्री जी की सोच को आज के परिवेश में वर्तमान सरकार के निर्देशन और मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति का उत्थान करना और उसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत का निर्माण करने में सत्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राजकीय कन्या इंडर कॉलेज की छात्राओं ने म्यूजिक टीचर वीनू सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रगान सहित देश भक्तिगीत प्रस्तुत किया गया। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर शिव कुमार गुप्ता, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में महोबनी का पौधा रोपित किया। इस दौरान डीएफओ पी.के. पांडेय, बीएसए अमित सिंह ने फलदार पौधा रोपित करते हुए लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डाॅ. श्वेता त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सहायक भूलेख अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

विकास भवन परिसर में सीडीओ संत कुमार ने झंडारोहण किया। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के संदेश का प्रचार-प्रसार करने एवं अपने व्यवहार में ढालने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय, विकास खंड मुख्यालय सहित समस्त कार्यालयों पर महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कार्यालय पर चेयरमैन जगत जायसवाल ने झंडारोहण किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। एचआर पीजी कॉंलेज में प्राचार्य डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, एचआर इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक उदय प्रताप चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed