{"_id":"668712136366f8e5e404ff24","slug":"now-the-report-will-not-have-to-be-brought-the-doctor-will-see-the-ct-scan-report-online-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117107-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अब नहीं लानी होगी रिपोर्ट, चिकित्सक ऑनलाइन देखेंगे सीटी स्कैन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अब नहीं लानी होगी रिपोर्ट, चिकित्सक ऑनलाइन देखेंगे सीटी स्कैन रिपोर्ट
Fri, 05 Jul 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
- पहले चरण में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुरू हुई व्यवस्था, मरीजों को रिपोर्ट लाने से मिलेगा छुटकारा
- इमरजेंसी में अलग से कंप्यूटर लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को रिपोर्ट लाने की जरूरत नहीं है। मरीज नंबर बताएंगे तो चिकित्सक इमरजेंसी में लगे कंप्यूटर पर ऑनलाइन रिपोर्ट देख लेंगे। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी ऑनलाइन करने की तैयारी है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 20 मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता है। सिटी स्कैन की फिल्म लेकर मरीज डॉक्टर को दिखाता है उसके बाद ही चिकित्सक दवा लिखते हैं। अगर किसी दिन मरीज फिल्म लाना भूल गया तो चिकित्सक उसे लाने के लिए कहते हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए सीटी स्कैन कर रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया है।
पहले चरण में इमरजेंसी में अलग से कंप्यूटर लगाया गया है, जिसे सीटी स्कैन सेंटर से जोड़ दिया गया है। मरीज का जो नंबर मिलेगा, वही नंबर कंप्यूटर में डालने पर मरीज का पूरा विवरण व सीटी स्कैन की फिल्म दिखने लगेगी। बृहस्पतिवार को इसकी शुरूआत की गई। इसके लिए चिकित्सक को सीटी स्कैन के कर्मचारियों ने प्रशिक्षित किया। इसके बाद ओपीडी में भी इसे ऑनलाइन करने की तैयारी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों की रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है। अभी इमरजेंसी में यह सुविधा दी गई है। चिकित्सक सीटी स्कैन सेंटर की लॉगिन व पासवर्ड डालेंगे, उसके बाद मरीज को जो नंबर मिला होगा उसे सबमिट करेंगे तो रिपोर्ट सामने आ जाएगी और सिटी स्कैन की फिल्म भी दिखेगी। इससे मरीजों को रिपोर्ट भूल जाने की समस्या से निजात मिलेगी।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस