फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now, the home TV will become a medium for learning.

Sant Kabir Nagar News: अब घर का टीवी बनेगा पढ़ाई का जरिया

Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now, the home TV will become a medium for learning.
संतकबीरनगर। अब घर का टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई का नया मंच भी बनेगा। पीएम ई-विद्या योजना के तहत पूरे सितंबर माह में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए डीटीएच चैनलों पर 24 घंटे विषयवार शैक्षिक सामग्री का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को इसकी समय सारिणी अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कक्षावार अलग-अलग चैनल तय किए गए हैं। डीडी फ्री डिश पर यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है जिसके लिए किसी अतिरिक्त रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि यदि घर में टीवी या नेटवर्क की असुविधा है तो छात्र पीएम ई विद्या के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और मोबाइल एप पर भी इसका लाभ उठा सकतें है।
विज्ञापन

यह पहल विद्यार्थियों को घर पर दोहराव (रिवीजन) और अतिरिक्त अध्ययन का बेहतरीन अवसर देती है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-सारिणी को व्हाट्सएप ग्रुप्स और बैठकों के जरिए अभिभावकों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से बच्चों को घर बैठे अपनी पढ़ाई को और मजबूत करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed