{"_id":"6ab4111fc6610c4d70062f5f","slug":"notice-to-three-village-secretaries-for-negligence-in-preparing-family-id-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157765-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही पर तीन ग्राम सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही पर तीन ग्राम सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
सेमरियावां। फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर सेमरियावां ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें संबंधित सचिवों से कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने का स्पकरण मांगा गया है।
सेमरियावां ब्लाॅक में 21 सितंबर को बीडीओ ने पत्र जारी कर ग्राम सचिवों को संबंधित गांवों में फेमिली आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। फैमिली आईडी बनाए जाने की प्रतिदिन की प्रगति एडीओ पंचायत (पंचायत) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
ग्राम पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश, गुलाब चंद और प्रवेश कुमार सिंह ने 22 सितंबर तक फैमिली आईडी बनाए जाने की प्रगति शून्य प्रदर्शित हो रही है। साथ ही संबंधित सचिवों की ओर से कोई रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसे बीडीओ ने अत्यंत खेदजनक बताया है।
विज्ञापन
बीडीओ ने तीनों सचिवों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी किस कारण से नहीं बनाई जा रही है, इसका स्पष्टीकरण दें। साथ ही स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर फैमिली आईडी का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सचिव स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
बीडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि फेमिली आईडी के कार्य को लेकर ब्लॉक स्तर पर लगातार प्रगति की निगरानी की जा रही है। 22 सितंबर की रिपोर्ट में संबंधित ग्राम पंचायतों की प्रगति शून्य मिलने के बाद बीडीओ ने तीन सचिवों से जवाब तलब किया है।