{"_id":"69fa4fd8af2817201f05a33a","slug":"notice-to-the-head-of-baikunthpur-kothi-for-a-scam-of-rs-280-lakh-in-development-works-khalilabad-news-c-205-1-ksh1023-159255-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में 2.80 लाख का घपला बैकुंठपुर कोठी के प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में 2.80 लाख का घपला बैकुंठपुर कोठी के प्रधान को नोटिस
Wed, 06 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
दुदही। बैकुंठपुर कोठी में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच में बिना कम कराए भुगतान की पुष्टि हुई है। जांच टीम ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम ने प्रधान नूर आलम को नोटिस जारी कर 15 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है। तय समय के अंदर पक्ष नहीं रखने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। करीब 2.80 लाख रुपये का गोलमाल की जांच में पुष्टि हुई है।
दुदही ब्लॉक बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी इंद्रीश जोनिया देवी आदि ने नोटरी शपथ पत्र पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। जांच की मांग की थी। डीएम ने 13 सितंबर 2024 को पीडी डीअरडी, एवं लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया। इसके क्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं जेई लोकनिर्माण विभाग की ओर से जांच करके जांच रिपोर्ट डीएम के समक्ष 04 सितंबर 2025 से प्रस्तुत किया गया है। जांच रिपोर्टर में सरकारी धन का बंदरबांट करने की पुष्टि हुई है। बीडीओ केके राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच हुई है। संवाद