फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Notice to suspended headmistress in check bounce case

Sant Kabir Nagar News: चेक बाउंस मामले में निलंबित प्रधानाध्यापिका को नोटिस

Thu, 11 Apr 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Notice to suspended headmistress in check bounce case
कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में तैनात शिक्षिका ने जमीन बेचने के लिए लिए थे 10 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में तैनात निलंबित प्रधानाध्यापिका जोहरा फातिमा मलिक को चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जखौली गांव निवासी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने जमीन का बैनामा कराने के लिए 10 लाख रुपए दिया था, मगर जोहरा फातिमा मलिक ने जमीन दूसरे को बेंच दिया। सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को जोहरा ने 10 लाख रुपए का चेक दिया था, खाते में पैसा नहीं होने पर बैंक ने चेक बाउंस कर दिया। कई दिनों तक पैसा नहीं मिला तो सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कोर्ट में चेक बाउंस का वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन


पीड़ित सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि जोहरा फातिमा मलिक, उनके भाई आतिफ मलिक के साथ जोहरा फातिमा के पति मलिक इजहार जमीन का काम करते थे। उसे जमीन की जरूरत थी, इसलिए जमीन का बयाना देकर जल्द जमीन रजिस्ट्री कराने की बात कही। जब हमारे पास पैसे की व्यवस्था हो गई तो जोहरा व उनके पति व भाई से जमीन के रजिस्ट्री बैनामा करने को कहा, जिस पर यह लोग आज कल करते रहे। कुछ दिनों बाद पता चला कि जमीन किसी और को बैनामा कर दिया, तो हमने अपना दिया हुआ पैसा वापस मांगा तो उसे 10 लाख का चेक थमा दिया। जब चेक बैंक में पेमेंट के लिए लगाया तो खाते में पैसा नही होने पर जोहरा फातिमा मलिक को सूचना दिया, कई महीनों तक खाते में पैसा नहीं होने पर शाखा प्रबंधक के द्वारा चेक बाउंस कर दिया गया। इसके दो माह बाद नगदी व खाते में पैसा आने का इंतजार किया, मगर जब पैसा नहीं मिला तो थक हार कोर्ट में वाद दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने जोहरा फातिमा मलिक को नोटिस भेज कर 13 मई 2024 को जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed