{"_id":"68b5db400dd2d4f89a0cf6e2","slug":"notice-issued-to-three-fertilizer-shops-one-suspended-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137782-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की तीन दुकानों को नोटिस, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की तीन दुकानों को नोटिस, एक निलंबित
Mon, 01 Sep 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में उर्वरक की दुकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी- स्रोत कृषि विभाग
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को मेंहदावल क्षेत्र स्थित बढ़या ठाठर, जमोहरा, नौलखा कुटी आदि गांवों में उर्वरक की दुकानों व गोदामों की जांच की। एक दुकानदार संतोष खाद भंडार का उर्वरक प्राधिकार पत्र जाइम का भंडारण करने एवं अभिलेख अधूरे मिलने पर निलंबित कर दिया गया।
दुकान बंद रहने के कारण तीन दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि संतोष खाद भंडार का उर्वरक प्राधिकार पत्र जाइम का भंडारण करने एवं अभिलेख अधूरे मिलने के कारण निलंबित कर दिया गया।
इसके साथ ही साहनी खाद भंडार, नवलखा कुटी, बाबा खाद भंडार जमोहरा, कृष्णमूर्ति कृषक सेवा केंद्र बंद मिला। जिसे नोटिस जारी किया गया है।
इसके अलावा इफको ई बाजार, राजबारी, श्री नव दुर्गा खाद भंडार, बढ़या ठाठर आदि प्रमुख दुकानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि लगातार अन्य जिले से लगी सीमाओं पर स्थित खाद की दुकानों पर नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान किसानों से भी फीड बैक लिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि लगभग किसानों की ओर से द्वितीय चरण की टॉप का काम अब अंतिम दौर में है। अब जनपद में उर्वरकों की मांग कम हो गई है।