फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not yet open for wheat procurement center

गेहूं खरीद के लिए अभी नहीं खुले केंद्र

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Not yet open for wheat procurement center
नहीं खुला क्रय केंद्र। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
शासन ने गेहूं खरीद अभियान एक अप्रैल से शुरू करने के निर्देश दिया था, लेकिन यहां शासन का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। अभी तक एक भी गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय नहीं है। जिले में गेहूं खरीद अभियान की स्थिति यह है कि सिर्फ तैयारियों तक ही पूरी कवायद सिमट कर रह गई है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो कहीं बैनर लगा हैं और न ही कर्मचारी है। 
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए इस बार शासन ने समर्थन मूल्य 1525 रुपये तय किया है। जबकि पिछले वर्ष 1450 रुपये का रेट दिया गया था। गेहूं क्रय के लिए जिले में कुल 43 केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसमें सर्वाधिक 33 क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। जबकि खाद विभाग के सात और यूपीएग्रो के तीन केंद्र शामिल हैं। पिछले दिनों गेहूं खरीद एजेंसियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई थी, जिसमें तय किया गया था कि एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक एक भी गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में जो किसान अपना गेहूं बेचना भी चाहते हैं वह भी नहीं आ रहे हैं। शनिवार को खाद्य विभाग के नवीन मंडी में बने क्रय केंद्र पर अमर उजाला टीम पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। बाहर यार्ड में गेेहूं तौल के लिए कांटा और झरना लगा था, लेकिन वहां न तो गेहूं खरीद का बैनर लगा मिला और न ही कर्मचारी मिले। वहां मिले कुछ लोगों ने बताया कि अभी किसान गेहूं लेकर आ ही नहीं रहे हैं, इससे सन्नाटा है। डिप्टी आरएमओ विपिन राय ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि क्रय केंद्रों को सक्रिय करें। हर केंद्र पर खरीद का बैनर अवश्य लगाया जाए। कर्मचारी गेहूं क्रय केंद्र पर नियमित रूप से बैठें। उन्होंने कहा कि अभी गेहूं की कटाई की शुरूआत हुई है। आने वाले कुछ दिनों में आवक बढ़ेगी, तो किसी प्रकार की शिकायत नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed