फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not only disease but also controversy, DJ noise is increasing

Sant Kabir Nagar News: बीमारी ही नहीं विवाद भी बढ़ा रहा डीजे का शोर

Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Not only disease but also controversy, DJ noise is increasing
संतकबीरनगर। डीजे सिर्फ सेहत और यातायात के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि जगह-जगह विवाद की जड़ भी बन रहा है। तीन दिन पूर्व दुधारा क्षेत्र के वाकरगंज तेज डीजे बजाने से मना करने पर में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षोें की तरफ से केस भी दर्ज हुआ है। वहीं शुक्रवार को शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास बरात निकलने की वजह से जाम लग गया। राहगीर ने तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया। इस दौरान बराती और राहगीर में विवाद हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने मामला संभाल लिया।
विज्ञापन

आज के समय में सहालग में डीजे का चलन बढ़ है। पिछले साल नवंबर में डीजे तेज आवाज में बजाने को लेकर कोतवाली पुलिस ने पांच डीजे संचालकों पर केस दर्ज किया था। इधर फिर सहालग दौर चल रहा है। 27 नवंबर को दुधारा क्षेत्र के वाकरगंज में बरात निकली थी। रात नौ बजे के करीब बरात राजू के दरवाजे से जा रही थी। डीजे की तेज आवाज को धीमा करने के लिए राजू के कहने पर बरातियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आए परिजनों को भी मारे-पीटे। इसमें राजू की तहरीर पर जोखू प्रसाद, अमित, विनोद कुमार और छोटेलाल पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वहीं वाकरगंज गांव निवासी दूसरे पक्ष से जोखू निषाद ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को उनके घर पर शादी थी और डीजे बज रहा था। सुबह आठ बजे डीजे बजाने के विवाद को लेकर विपक्षी धरमात्मा, गुल्लू, संतराज, परमात्मा गोलबंद होकर दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दिए। बीच-बचाव में आए परिजनों एवं अन्य को भी पीटकर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा शुक्रवार की रात शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास बरात निकली तो जाम लग गया। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिसके चलते बराती और राहगीर के बीच विवाद हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने मामले को किसी तरह से शांत कराया और बरात आगे निकल गई।

डीजे के लेजर लाइट से आंख खराब होने का खतरा : सहालग में डीजे की तेज आवाज से कान संबंधी समस्या होती है।

वहीं लेजर लाइट वाले डीजे साउंड से आंखे भी खराब होने का खतरा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि लेजर के पास और दूर दोनों जगहों पर एक जैसा खतरा रहता है। लेजर लाइट की किरणें आंखों की पुतली पर एक छोटे और तीव्र बिंदु पर केंद्रित होती है, जिससे जलन या अंधेपन की समस्या हो सकती है। लेजर लाइट से गर्भवती महिलाएं, परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी, सीनियर सिटीजन एवं मरीज प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed