फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Noor Iqra became Prime Minister and Ranjana the Minister of Nutrition in the Children's Parliament.

Sant Kabir Nagar News: बाल संसद में नूर इकरा बनी प्रधानमंत्री और रंजना पोषण मंत्री

Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Noor Iqra became Prime Minister and Ranjana the Minister of Nutrition in the Children's Parliament.
कंपोजिट माडल विद्यालय मेंहदावल में बाल संसद के पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए समेकित शिक्
मेंहदावल। कंपोजिट माॅडल विद्यालय में मंगलवार को बाल संसद चुनाव कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था व निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए चुनाव चिह्न के साथ प्रचार किया। अपने विचार और योजनाएं साथियों के सामने रखीं।
विज्ञापन

बाल संसद चुनाव में नूर इकरा को प्रधानमंत्री चुना गया। कुल 20 सदस्यों का चुनाव हुआ, जिसमें पोषण मंत्री रंजना प्रजापति, स्वास्थ्य मंत्री सोनी, न्याय मंत्री नसीमा, शिक्षा-कौशल विकास मंत्री उज्ज्वला, मंत्री राधिका, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बरखा व सकीना, पोषण मंत्री मोहम्मद इवान, संचार एवं समय संपर्क मंत्री रंजना यादव, न्याय मंत्री के रूप में आफरीन को चुना गया।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय में कक्षा-आठ में क्लास मॉनीटर के रूप में मिस्बा, कक्षा-सात में सुरैय्या, कक्षा-छह सोनी, कक्षा-पांच में आफरीन के साथ स्कूल कैप्टन के रूप में वर्ग आदर्श कुमार व बालिका वर्ग में रंजना का चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में सभी को शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक केशरी लाल और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने नवनिर्वाचित बाल संसद प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने व विद्यालय विकास में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष बद्रुन्निशा ने बैज लगाते हुए सभी नव निर्वाचित बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, रमायन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed