फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nomination papers filed for four posts including chairman

अध्यक्ष समेत चार पदों पर नामांकन पत्र दाखिल

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers filed for four posts including chairman
अध्यक्ष समेत चार पदों पर नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को होना है, जिसके लिए मंगलवार को नामांकनपत्रों की बिक्री और पर्चा दाखिला जारी रहा। सोमवार को सात दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे थे, वहीं मंगलवार को छह ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके साथ ही पांच लोगों ने नामांकनपत्र दाखिल भी किए।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 16 दिसंबर को चुनाव होना है। सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री चल रही है। मंगलवार को कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र खरीदे हैं। उनमें अध्यक्ष पद पर कुंवर राणा प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा और दाखिल भी किया। इसी तरह से महामंत्री पद पर कमरूद्दीन खान और दुर्गेश नारायण मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

सुनील कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र खरीदा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजेश्वर राव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनुव्रत भारती ने नामांकन पत्र खरीदा और दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकनपत्र की खरीद व दाखिल एक दिसंबर तक होगा। दो दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी और तीन को उनकी जांच होगी। 16 दिसंबर की सुबह नौ से 2:30 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन 3:30 बजे से मतगणना की जाएगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed