{"_id":"687e7c1ddbc483dd000d37a4","slug":"no-water-connection-in-the-ward-nagar-palika-is-charging-600-rupees-for-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135868-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वार्ड में कनेक्शन न पानी...नगर पालिका वसूल रहा 600 रुपये जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वार्ड में कनेक्शन न पानी...नगर पालिका वसूल रहा 600 रुपये जलकर
Mon, 21 Jul 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
र्वी बंजरिया वार्ड में पानी का पाइप लाइन लगाए, पर नहीं आ रहा पानी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अचकवापुर वार्ड सहित विभिन्न मोहल्लों में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को पानी मिले, इसके लिए पानी का टंकी का निर्माण हो रहा है।
अभी तक लोगों को पेयजल के लिए कनेक्शन भी नहीं दिया गया है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन गृहकर के साथ ही 600 रुपये जलकर वसूल रहा है। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।
शहर में इस समय करीब 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसके तहत सभी 25 वार्डों में पाइप बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक बन रहे हैं। पुरानी और जर्जर हो चुकी पेयजल पाइप लाइन को भी बदला जाना है।
विज्ञापन
इस बीच जहां पर पेयजल के लिए पाइप बिछाई गई है वहां के लोगों से जलकर की वसूली शुरू हो गई है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अचकवापुर, मड़या आदि क्षेत्रों के लोग गृहकर जमा करने के लिए पालिका कार्यालय पहुुंचे। यहां बताया कि गृहकर के साथ छह सौ रुपये जलकर भी देना है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि जब तक पेयजल के लिए कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, जलकर का भुगतान नहीं करेंगे।