फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No space to step in trains, wait for hours to catch bus

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, बस पकड़ने के लिए घंटों इंतजार

Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
No space to step in trains, wait for hours to catch bus
संतकबीरनगर। दीपावली के बाद अब छठ पर्व के चलते ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसी ही स्थिति बसों की है। बसों के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोकल रूट पर यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छठ पर्व सात और आठ नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग छठ मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों से घर लौट रहे हैं। ट्रेनों में सफर आरामदायक होने के साथ ही सस्ता है, इसलिए लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही है, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है, लेकिन यहां यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं हैं।
विज्ञापन

जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन में काफी भीड़ दिखाई दी। जिन लोगों का कंफर्म टिकट नहीं था, वह लोग परिवार और सामान के साथ ट्रेन के जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गोरखधाम अप एक्सप्रेस ट्रेन आई, जिसमें चढ़ने के लिए यात्री परेशान रहे। बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते मिले बालकिशुन, जय सिंह आदि ने कहा कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed