{"_id":"60490a648ebc3ec5446dbf7d","slug":"no-smoking-day-khalilabad-news-gkp3878648118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान से बचें, औरों को भी बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम्रपान से बचें, औरों को भी बचाएं
विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय सभागार में धूम्रपान निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
धूम्रपान से बचें, औरों को भी बचाएं
नो स्मोकिंग डे पर सीएमओ कार्यालय में हुई गोष्ठी
चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, ली गई नो स्मोकिंग की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में नो स्मोकिंग डे के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अपर सीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा ने कहा कि स्मोकिंग एक साइलेंट किलर है। इससे हम सभी लोगों को बचना चाहिए। साथ ही साथ और लोगों को भी इस बात के लिए प्रेरित करना चाहिए कि वे स्मोकिंग छोड़ें।
अपर सीएमओ वेक्टर बार्न डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि स्मोकिंग की लत जिसे लग जाती है, वह जल्दी छूटती नहीं है, लेकिन इस लत को छुड़ाना बहुत ही जरूरी है। स्मोकिंग करने वाला समय से पहले ही बूढ़ा हो जाता है। साथ ही साथ तमाम बीमारियों का शिकार हो जाता है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. कुमार सिद्धार्थ, दीनदयाल वर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव, नेत्र रोगविशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह, डॉ. तन्वंगी मणि शुक्ला आदि ने तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और मानव शरीर एवं समाज पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। गोष्ठी में सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, डॉ. वीके सिंह, सुरजीत सिंह, बृजेश अग्रहरि, अशोक यादव, आनंद मौर्या, दिव्या श्रीवास्तव, नंदिनी राय, सुनील मौर्या, अभय त्रिपाठी, बलवंत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
धू्म्रपान न करने की ली शपथ
गोष्ठी के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने धूम्रपान न करने की शपथ ली। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने धूम्रपान को लेकर बैनर पर हस्ताक्षर भी किए। सभी लोगों को अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने शपथ दिलाई।