फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No signs on the roads, increasing accidents

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर संकेतक नहीं, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

Thu, 02 Mar 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
No signs on the roads, increasing accidents
कस्बे के राम जानकी और बिड़हरघाट खलीलाबाद मार्ग पर आवागमन में बढ़ा खतरा
विज्ञापन

फोटो सहित
-चार दिनों में हादसों ने पांच लोगों की ली जान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। अगर कस्बे के राम जानकी और बिड़हरघाट खलीलाबाद मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं तो संभल कर चलिये, जरा सी असावधानी से दुर्घटना हो सकती है। इन मार्गों पर कहीं संकेतक नहीं लगाए गए हैं तो कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। सड़क पर तेज रफ्तार के कारण चार दिनों के भीतर पांच लोगों की जान चली गई है, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।

बिडहर घाट से जिला मुख्यालय की दूरी 32 किलोमीटर है। यह सड़क पहले सिंगल थी, जिसे बाद में चौड़ीकरण करके डबल कर दिया गया। सड़क बेहतर हुई तो वाहनों की रफ्तार भी दोगुना से अधिक बढ़ गई। सड़क पर कई जगह मोड़ भी है और सड़क किनारे लोगों का मकान भी बना हुआ है। साथ ही सड़क की पटरियों पर झाड़ झंखाड़ हैं। जिससे आवागमन में समस्या बढ़ गई है। इसी तरह राम जानकी मार्ग बस्ती जिले के कलवारी से लेकर सिकरीगंज तक की लंबाई 55 किलोमीटर है। इस मार्ग पर भी न तो कहीं संकेतक लगे हैं और न ही पटरी दुरुस्त है। जिसका नतीजा है इस मार्ग पर आए दिन हादसा होता है। पिछले सप्ताह लोहरैया के पास हुए हादसे में टांडा गांव निवासी 20 वर्षीय छात्र रहीम पुत्र नूर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि बाइक पर सवार उसके साथी बारीडीहा गांव निवासी अभय पुत्र जगदीश 22 वर्ष, गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के गोरा गांव निवासी विकास पुत्र अशोक 20 वर्ष घायल हो गए थे। उसके दो दिन के बाद लहुरे गांव के पास हुए हादसे में 70 वर्षीय फूलचंद पांडेय उर्फ फेरु पांडेय की जान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चली गई थी। उसी दिन धनघटा के पास स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के सामने भाटपार गांव निवासी विकास पुत्र राम गिरीश 20 वर्ष की मौत हो गई थी। गत सोमवार रात राम जानकी मार्ग पर रामपुर 12 कोनी के पास बरात से बोलेरो से घर लौट रहे महुली क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी 23 वर्षीय आनंद पाल यादव और 60 वर्षीय जगदीश यादव हादसा का शिकार हुए और दोनों लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के इश्तियाक अहमद, रामप्रवेश, सभाजीत, राजेंद्र, प्रभुनाथ आदि का कहना है कि सड़क पर यदि संकेतक लगे होते और पटरिया साफ सुथरा रहती तो हादसा टल सकता था। इस संबंध में एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि सड़क की पटरियों से झाड़ झंखाड़ की सफाई के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाएगा। सड़क पर जहां मोड है, वहां पर संकेतक भी लगवाने की दिशा में पहल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed