फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No roads, no drains, they are called urbanites.

Sant Kabir Nagar News: सड़क न नाली, कहलाते हैं शहरी

Tue, 24 Feb 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
No roads, no drains, they are called urbanites.
बनियाबारी में बांस-बल्ली के सहारे लटके बिजली के तार। संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का वर्ष 2020 में विस्तार हुआ। इसमें आसपास के 16 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया। इससे लोग शहरी तो बन गए, लेकिन शहर जैसी सुविधाएं अब तक नहीं मिल सकी हैं। स्थिति यह है कि सीमा विस्तारित क्षेत्र में अभी तक सड़कें बदहाल हैं, पेयजल का इंतजाम नहीं हो सका है। यही नहीं कई मोहल्लों में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अक्तूबर 2020 में शासन ने मंजूरी प्रदान की, जिससे कसैला, डीघा, मोहद्दीनपुर, सरैया, मैलानी, बनियाबारी, गौसपुर, सरौली, उस्का खुर्द, सादिकगंज आदि गांव पालिका क्षेत्र में शामिल हो गए। इन गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को इससे उम्मीद जगी कि क्षेत्र का शहरी विकास होगा, लेकिन करीब पांच साल बीत जाने के बाद भी इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थिति यह है कि बनियाबारी में गौसपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह सरौली में भी कई जगह बांस- बल्ली पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था टिकी हुई है।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान से कसैला को जोड़ने वाले मार्ग पर नालियों का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे बरसात में इस मार्ग से होकर आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं सड़क भी नहीं बनी है। मिट्टी की सड़क गड्ढों में तब्दील है। हालांकि इस मार्ग को सीसी रोड बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति की स्थिति यह है कि अभी सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल के लिए पाइप डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। डीघा और मैलानी में कुछ जगह पर पोल लगाकर एलईडी लाइटें लगाई गई है, लेकिन अन्य क्षेत्र अब भी अधूरे पड़े हैं।
0000000000000000
खुद को ठगा महसूस कर रहे लोग
पालिका क्षेत्र में जिन गांवों को शामिल किया गया था, वहां के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें शहरी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अब आस टूटने लगी है। डीघा निवासी नरेंद्र कुमार, कसैला निवासी अजय कुमार चौधरी आदि ने कहा कि शहरी बनने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं, जिससे निराश होना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन को विकास के लिए कदम उठाना चाहिए।

000000000000000000000
सीमा विस्तारित क्षेत्रों के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें सड़क, नाली आदि का निर्माण शामिल है। पेयजल के लिए कार्य चल रहा है, जबकि पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed