{"_id":"65aed10ea0ea82258302c524","slug":"no-person-on-highway-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8742-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर सन्नाटा, शहर में नाचते-गाते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर सन्नाटा, शहर में नाचते-गाते दिखे लोग
Tue, 23 Jan 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर पर पसरा सन्नाटा।संवाद
- प्राण प्रतिष्ठा होते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे, चहुंओर रहा खुशी का माहौल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की वजह से हाईवे पूरी तरह से बंद रहा, लेकिन शहर में गजब का उत्साह रहा। शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं और लोग नाचते-गाते दिखे। जगह-जगह मंदिरों में दीप जलाए गए। कुछ लोग अयोध्या न पहुुंच पाने को लेकर उदास रहे, लेकिन टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा देखकर श्रीराम के नारे लगाए।
अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को थी। इसको लेकर लोग पिछले 15 दिनों से तैयारी कर रहे थे। अयोध्या में कार्यक्रम को देखते हुए हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। एक भी वाहन लखनऊ की तरफ नहीं जाने पाए। हाईवे पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ ही वाहनों को बैरिकेडिंग से ही मोड़ दे रहे थे। मगहर के दुर्गा मंदिर से ही वाहन नहीं आने पा रहे थे।
इसके साथ ही डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास, कांटे, टेमा रहमत आदि जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। एक भी वाहन सड़क पर नजर नहीं आए। वहीं, शहर में लोगों में उत्साह रहा। शहर की सड़कों पर लोग नजर आए। भगवा रंग में लोग दिखे। शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा होेते ही मंदिरों में दर्शन किए और दीप जलाए।
विज्ञापन
शहर के विवेक छापड़िया, सतंविदर पाल जज्जी, चंदन आदि ने बताया कि बहुत इच्छा थी कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखी जाए, पर अयोध्या जाना मुनासिब नहीं हुआ। घर पर ही टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा देखी गई। आज भगवान अपने घर में आ गए। इसको लेकर खुशी है। यह बयां नहीं की जा सकती। परिवार संग खुशियां मनाई गई हैं।