फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No parking, car parked everywhere

पार्किंग नहीं, जहां-तहां खड़ी कर रहे गाड़ी

Mon, 17 Oct 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
No parking, car parked everywhere
शहर के मेंहदावल चौराहे के पास सड़क पर खड़े वाहन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पार्किंग नहीं, जहां-तहां खड़ी कर रहे गाड़ी
विज्ञापन

चिह्नित स्थानों पर न तो बोर्ड लगा और न ही कोई इंतजाम
आए दिन जाम की समस्या हो रही उत्पन्न
संतकबीरनगर। त्योहार का सीजन चल रहा। शहर में भीड़ बढ़ गई है। दूरदराज से आने वालों के लिए खलीलाबाद शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ये अलग बात है कि सात स्थान चिह्नित किए गए थे, लेकिन न तो कहीं बोर्ड लगा है और न ही कोई इंतजाम है। लोग जहां-तहां वाहन खड़े कर दे रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
सोमवार को मार्केट लगने के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जा रही है। यदि कहीं सड़क के किनारे वाहन खड़ा मिलते हैं तो यातायात पुलिस उनका चालान कट देती है। इससे लोगों को जुर्माना भरना पड़ता है। पूर्व में नगर पालिका प्रशासन ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए ओवरब्रिज के नीचे वाहन खड़ा करने की व्यवस्था बनाई थी। शहर के विभिन्न चौराहों के पास भी स्थान चिह्नित किए गए थे, लेकिन अधिकतर स्थानों पर ठेला वालों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने से शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। स्कूलों की छुट्टी होने के समय तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। शहर के निवासी राकेश कुमार, महेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए गंभीर प्रयास होना चाहिए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा होने से आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
शहर में जाम की समस्या से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। चिह्नित स्थानों पर बोर्ड आदि की व्यवस्था कर दी जाएगी।
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed