{"_id":"6ae2424bb1ce8cba1c00d564","slug":"no-land-survey-was-conducted-at-the-pond-in-bigramir-village-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159668-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर गांव में गड़ही पर नहीं हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर गांव में गड़ही पर नहीं हुई पैमाइश
विज्ञापन
बिगरामीर गांव में पैमाइश के लिए मौजूद राजस्व टीम
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी दीनानाथ चौहान ने जमीन की पैमाइश के बाद राजस्व विभाग की ओर से लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित दीनानाथ चौहान के अनुसार, उन्होंने जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व संहिता की धारा के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पांच अगस्त को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पत्थर नसब किया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच दीपपुर गांव निवासी सूरजदेई, देवेंद्र, रविंद्र और महेंद्र तथा नेवटापुर गांव निवासी सोमई ने लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर को जब वह खेत पर पहुंचा तो वहां पत्थर नहीं मिला। इसके बाद उसने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। मामले में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने अपनी आख्या भी प्रस्तुत की। दीनानाथ का आरोप है कि पत्थर उखाड़ने के संबंध में पूछने पर आरोपियों ने धमकी दी कि खेत में आने पर जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इससे उसे अपनी जान-माल का खतरा बना है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।