फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Good news: Corona free district

खुशखबरी : कोरोना मुक्त हुआ जिला

Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Good news: Corona free district
होम आइसोलेट एक शख्स हुआ स्वस्थ, एक रोगी अयोध्या स्थानांतरित
विज्ञापन

सीएमओ बोले, लोग सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकाल का करें पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) की रणनीति से जिले मंगलवार को कोरोना मुक्त हो गया। एक संक्रमित का होम आइसोलेशन पूरा हो गया और दूसरे को जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है। बावजूद इसके लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें और जिन लोगों को टीका नहीं लगा है वे वैक्सीन लगवा लें।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मेंहदावल तहसील क्षेत्र निवासी एक 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित को रैपिड रिस्पांस टीम ने होम आइसोलेशन पूरा होने की सूचना दे दी है। वहीं अयोध्या के निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है। अब जनपद पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की रणनीति का पालन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में 18 साल से अधिक उम्रके सभी लोगों को कोविड का टीका लगवाने की अपील है। कोरोना मुक्त होने के बाद सभी को कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करना होगा। लोग मास्क का प्रयोग करें तथा शारीरिक दूरी के नियम का अनुपालन करें। बार बार अपने हाथों को भी धोते रहें। बाहर के प्रदेशों से अगर कोई भी व्यक्ति आता है तो उसे कोरोना जांच के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

943 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जनपद में कुल 8152 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 97 की मौत हुई। 8055 स्वस्थ हो चुके हैं। 1489 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 943 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में वर्तमान में एक भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना काल से अब तक कुल करीब 5.54 लाख लोगों की कोविड जांच इस दौरान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का 67 प्रतिशत लक्ष्य हुआ प्राप्त
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि जनपद में कोविड टीकाकरण का कुल लक्ष्य करीब 3.40 लाख है । इनमें से अभी तक 2.29 लाख लोगों को कोरोनारोधी का टीका लग चुका है। यह संख्या 67.33 प्रतिशत है। शेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के हर व्यक्ति का टीकाकरण करना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed