फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No budget to print question paper

Sant Kabir Nagar News: प्रश्नपत्र छपवाने के लिए बजट ही नहीं

Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
No budget to print question paper
20 मार्च से शुरू होनी है परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन

पिछले दो सालों से प्रश्नपत्र छापने वाले मुद्रक को नहीं मिली है रकम, इस बार खड़े किए हाथ
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 20 मार्च से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 1,32,852 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश् पत्रों की छपाई होनी है। इसके लिए शासन से बजट नहीं मिल पाया है। पिछले दो साल के प्रश्नपत्रों का बजट भी नहीं आया है। इसकी वजह से प्रश्नपत्रों की छपाई करने वाले मुद्रक ने प्रश् पत्र छापने से हाथ खड़ा कर दिए हैं।
राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार 20 मार्च से परिषदीय स्कूलों की परीक्षा शुरू होनी है। परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। 30 मार्च तक बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित करना है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होनी है। इसमें कुल 21,201 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्षा दो से आठ तक की परीक्षा प्रश्नपत्र के जरिये होनी है।
विज्ञापन

कक्षा दो से आठ तक के 1,32,852 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा की तैयारियों में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। प्रश्नपत्र भी बनकर तैयार हो गए हैं। विभागीय अधिकारी मुद्रकों से प्रश्नपत्र छापने की मनुहार भी कर रहे हैं। यदि प्रश्नपत्र नहीं छपा तो विभाग को परीक्षा कराने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन दुबे ने बताया कि प्रश्नपत्र की छपाई के लिए बजट नहीं आया है। मुद्रकों से सिफारिश की जा रही है जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 20 मार्च से होनी है। प्रश्नपत्र छापने वाले मुद्रक से बातचीत की जा रही है। पिछले दो साल के प्रश्नपत्र की रकम भी नहीं आई है।
अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed