{"_id":"66d0c65c4e865f69c60e7984","slug":"no-banned-material-should-go-to-jail-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119932-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए : डीएम
Fri, 30 Aug 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
- डीएम और एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की। उसके बाद कैदियों से उनकी समस्याओं को सुना।
डीएम ने कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर आरके सिंह, डॉ वरूणेश दुबे, उपकारापाल राजकुमार गौतम, हरकेश गौड़, वरिष्ठ सहायक केके पांडेय, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।