फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nishan Yatra of Khatu Shyam started, devotees danced to the songs

Sant Kabir Nagar News: खाटू श्याम की निकली निशान यात्रा, गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra of Khatu Shyam started, devotees danced to the songs
- मेंहदावल कस्बे के नरसिंह गढ़ी मंदिर से यात्रा
विज्ञापन

- खाटू श्याम के उद्घोष वातावरण में गूंजा
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। शनिवार को मेंहदावल कस्बे के नरसिंह गढ़ी मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने निशान यात्रा में सहभाग किया। खाटू श्याम के उद्घोष और गीतों पर श्रद्धाजु झूम उठे।

मेंहदावल कस्बे के नरसिंह गढ़ी मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा बहबोलिया उत्तर पट्टी बरतनहिया नायक टोला पश्चिम टोला, ठाकुरद्वारा चौक, अंजाहिया बाजार समेत कई स्थानों से होकर गुजरी। निशान यात्रा में नगर तथा अगल-बगल क्षेत्र की महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर जुड़े श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम का उद्घोष कर पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर लोग पुष्प वर्षा भी कर रहे थे। इस निशान यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह हुजूम उमड़ पड़ा था। श्रद्धालु तालियां बजाते हुए खाटू श्याम के भक्ति गीत पर झूमते नजर आए। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल दल के अजीत गुप्ता, मनीष अग्रहरि, विजय कुमार, नीरज कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed