फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nishad Party's youth wing district president faces death threats, case filed

Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी के यूथ विंग जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, केस

Fri, 10 Oct 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party's youth wing district president faces death threats, case filed
संतकबीरनगर। जिले के निषाद पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद को जान से मारने धमकी मिली है। सोशल मीडिया व मोबाइल पर मिली धमकी के बाद जिलाध्यक्ष ने मेंहदावल पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल साहनी और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि चन्द्रभान निषाद निवासी ग्राम बैरिहवा ने अपने शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा निषाद पार्टी एवं प्रभारी 312 विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विगत 14 जुलाई 2025 की रात लगभग 11:44 बजे से 31 अगस्त समय 10:48 तक उनको अनिल साहनी निवासी ग्राम गगनई राव ने फेसबुक, व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर तथा मोबाइल फोन पर लगातार गालियां तथा जान से मारने एवं सुपारी देकर मरवा देने व गंभीर धारा में झूठे मुकदमे में फंसा देने, घर से उठाकर जान से मारने एवं घर में घुसकर हत्या करने जैसी गंभीर धमकियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संबंधित आरोपों के पूरे सबूत (स्क्रीनशट्स, कल रिकार्डिंग, चैट्स, मैसेज, ऑडियो-वीडियो रिकर्डिंग आदि) उनके पास सुरक्षित उपलब्ध हैं। जिन्हें वह जांच के लिए प्रस्तुत करने को तैयार हैं। एसओ ने बताया कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed