फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nisaad party conduct one day training progrram

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि: डॉ. संजय

Mon, 30 Nov 2020 06:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
nisaad party conduct one day training progrram
कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि: डॉ. संजय
विज्ञापन

- निषाद पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। निषाद पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज को संगठित व एकजुट करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये संकल्प लिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। इसके लिए निषाद समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने किसान आंदोलन के बारे में बताया कि इसके लिए किसान आयोग बनाने की आवश्यकता है। जिसके सदस्य किसान हों। आज किसान की बदहाली का कारण सरकार की गलत नीति है। जो खेत में गए नहीं वह अधिकारी बने हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार में हिस्सेदारी के लिए शिक्षित बनने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद, मुरलीधर निषाद, व्यास मुनि निषाद, दिवाकर निषाद, महेंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, इंद्रजीत निषाद, सुनील निषाद, अमित निषाद, मदन चंद निषाद, रामकेश निषाद, संगम निषाद, बिलावती निषाद, कुसुम निषाद, धर्मात्मा निषाद, हरिलाल निषाद, भुवर निषाद, संतराम निषाद, राजेन्द्र निषाद, अमरनाथ निषाद, अजय निषाद, राकेश, अध्यक्ष महिला मोर्चा जनक नदंनी निषाद, बेलावती, कुसुम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed