फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nine people including Peace Party bought 16 nomination papers

Sant Kabir Nagar News: पीस पार्टी समेत नौ लोगों ने खरीदे 16 नामांकन पत्र

Wed, 01 May 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nine people including Peace Party bought 16 nomination papers
नामांकन का दूसरा दिन, सुरक्षा जांच के बाद कलक्ट्रेट में मिला प्रवेश
विज्ञापन

डीएम कोर्ट के कमरा नंबर तीन को नामांकन कक्ष बनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन पीस पार्टी प्रत्याशी समेत नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। कुल 16 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी को भी बिना जांच के परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया।
नामाकंन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशियों व प्रस्तावकों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें निर्दल रमाकान्त, निर्दल विपिन मणि त्रिपाठी, निर्दल कृष्णमुरारी दूबे, निर्दल अरूण कुमार यादव निर्दल, निर्दल हेमवंती निषाद ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी से आनंद कुमार गौतम, पीस पार्टी प्रत्याशी के लिए मारूफ अहमद ने नामांकन पत्र लिया। सबका दल यूनाइटेड के प्रत्याशी के लिए वीरेन्द्र कुमार, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से सुभाष चन्द्र पलकधारी तिवारी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन पत्र प्राप्त किए जाने व जमा करने की अंतिम तिथि छह मई है। कलक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या तीन को नामांकन कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कुल नौ लोगों ने 16 सेट नामांकन पत्र खरीदा है। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी को भी बिना जांच के अंदर नहीं जाने दिया गया। मुख्य गेट पर अपर एसडीएम रमेश चंद्र, सीओ ब्रजेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed