फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New Year's procession taken out, atmosphere turned saffron

Sant Kabir Nagar News: नव वर्ष की शोभा यात्रा निकाली, भगवामय हुआ माहौल

Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
New Year's procession taken out, atmosphere turned saffron
खलीलाबाद में बुलडोजर के साथ नव वर्ष की शोभायात्रा निकाले हुए विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता 
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर चैत राम नवमी एवं सनातन हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बुलडोजर व अन्य वाहनों के साथ हाईवे से होकर निकली यह शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इससे शहर का माहौल भगवामय हो गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में चैत राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू नव वर्ष की शुरूआत हो गई है। हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व होना चाहिए। शोभा यात्रा के जरिए हिंदू समाज को एक जुट रहने का संदेश दिया गया है। यह शोभा यात्रा जिधर से गुजरी वहां का माहौल केसरिया मय हो गया। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकाली गई इस यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में विशाल सिंह, पतिराम मौर्य, शुभम वर्मा, सत्येंद्र प्रजापति, दूधनाथ, ज्ञान प्रकाश, श्याम नरायण तिवारी, सोनू गुप्ता, संजय चौहान, जयहिंद, आशुतोष तिवारी, चंद्रकेश उपाध्याय, रविंद्र कुमार गोंड, राकेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed