फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New voter class will have to shoulder the responsibility amid changes: MLA

बदलावों के बीच नए मतदाता वर्ग को निभानी होगी जिम्मेदारी : विधायक

Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
New voter class will have to shoulder the responsibility amid changes: MLA
- भाजयुमो की ओर से ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ का आयोजन
विज्ञापन

- लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया संकल्प


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ का आयोजन स्टेशन रोड पर किया। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नवमतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। कार्यक्रम में सभी ने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथि व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा कि भविष्य के भारत में युवाओं के लिए संभावनाएं कैसी होंगी इसकी जिम्मेदारी उन लोगों पर होगी जो इस कालखंड में देश की व्यवस्था संभालेंगे। ऐसे में लोगों का सही चुनाव हो, यह जिम्मेदारी नौजवान मतदाताओं पर है। कार्यक्रम संचालक जिला मंत्री सौरभ पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर कमेटी के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, सुधांशु सिंह, विकास गुप्ता, विष्णु मिश्र, मुरली जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed