{"_id":"65171ecfdc590b585f0e3455","slug":"new-cmo-took-charge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3562-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार
Sat, 30 Sep 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवागत सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने शुक्रवार को कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही स्थानांतरित सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह को बुके देकर विदा किया गया।
मूलत: सीतापुर जनपद निवासी डॉ रामानुज कन्नौजिया इससे पूर्व अपर सीएमओ कौशांबी में तैनात थे। वह फैजाबाद में भी अपर सीएमओ रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा। दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिस अस्पताल में चिकित्सक की कमी है, वहां पर चिकित्सकों को भेजा जाएगा। अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मरीजों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसकी समीक्षा होगी। योजना मरीजों तक पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, अपर सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली, राज कुमार यादव, राघव सिंह, सूरज आदि मौजूद रहे।