फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neither the bushes were cleared, nor the garbage was removed... the district lagged behind in the campaign.

Sant Kabir Nagar News: न झाड़ियां साफ हुईं, न कूड़ा हटा... अभियान में पिछड़ा जिला

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Neither the bushes were cleared, nor the garbage was removed... the district lagged behind in the campaign.
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में प्रदेश में 60 वें स्थान पर सिद्धार्थनगर
विज्ञापन

मंडल में दूसरा स्थान, बगल के महराजगंज जिले को मिला छठवां स्थान

राहुल त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर। गर्मी, गंदगी, जल व मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण और जागरूकता के लिए चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान जिले में दम तोड़ गया। प्रदेश स्तर पर हुई मॉनीटरिंग में जिले को 60वां स्थान मिला है।
यह तो बीमारियों के मौसम की शुरुआत में महकमों की गंभीरता का हाल है। आगे क्या होगा, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। प्रदेश स्तर पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलाया गया। इसमें शहरी क्षेत्र में नगर पालिका, नगर पंचायतों की सफाई, फॉगिंग आदि का जिम्मा मिला था। देहात में ग्राम विकास विभाग भी इस अभियान में सहयोगी थे। इसमें हर विभाग को अपने-अपने जिम्मे का काम करना था। हालांकि, काम किया भी गया। बावजूद इसके रिपोर्ट बेहद कमजोर रही है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर सौ फीसदी काम नहीं हो सका। कई बिंदू तो ऐसे हैं, जिनमें पचास फीसदी से भी कम काम हुआ है। इससे लग रहा है कि जिले के लोगों को अभी भी पूर्ण रूप से साफ-सफाई की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिले को 60वां स्थान मिलना निराशा जनक है। वहीं बात करे मंडल का तो मंडल के तीनों जिले 50वीं रैंक से ऊपर ही रहे, इससे पूरे मंडल की स्थिति गड़बड़ है। मंडल के तीनों जिलों में सबसे कमजोर बस्ती को 62वां स्थान, संतकबीर नगर को 55 वां स्थान व सिद्धार्थनगर को 60 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

जिले की स्थिति
-82 प्रतिशत हुई नाले-नालियों की सफाई

- 93 प्रतिशत हुई एंटी वायरल गतिविधि
-86 प्रतिशत झाड़ियों की कटाई

- 54 प्रतिशत हटा जमा पानी
- 86 प्रतिशत परिवारों को चूहों- झाड़ियों से बीमारी पर जागरूकता

-77 प्रतिशत हुआ शुकर पालकों का संवेदीकरण -91 प्रतिशत स्कूलों में जागरूकता
- 90 प्रतिशत आशाओं ने किया सर्वे
- 70 प्रतिशत आंगनबाड़ियों ने किया जागरूकता

-------
वर्जन

जिले की स्थित प्रदेश के सर्वे में खराब है, अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा। जल्द ही बैठक करके सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
डाॅ. डीके चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed