फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neither I lose, nor you win, come let's go back home

संत कबीर नगर: न मैं हारी, न तुम जीते, आओ अब लौट चलें घर

Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
Neither I lose, nor you win, come let's go back home
राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद के 18 मामले सुलह-समझौते से निपटे, कुल 20,067 निस्तारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। यहां परिवारिक विवाद के 18 मामले सुलह-समझौते से निपट गए। इनमें 11 मामले पति-पत्नी के बीच विवाद के थे। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामनगीना यादव और अपर प्रधान न्यायाधीश मिर्जा जीनत ने मामलों को सुना तो इन जोड़ों का विवाद दूर कराया। इस पर दंपती खुश हुए और हंसी खुशी साथ जाने को राजी हुए। एक महिला ने तो यहां कहा कि ...न मैं हारी, न तुम जीते। आओ अब लौट घर चलें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां अलग अलग विवादों से संबंधित कुल 28,233 मामले आए थे। इनमें से कुल 20,067 निस्तारित हुए। बैंक की ओर से कुल 931 मामलों में कुल 4,72,56,112 रुपये की ऋण वसूली की गई। प्रशासनिक विभागों के 15,119 और पुलिस विभाग के 1,481 मामले सुलझे। जिला जज देवेंद्र सिंह की कोर्ट में कुल छह मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकारी आशीष जैन की कोर्ट में 26 मामलों का निस्तारण हुआ। कुल 51,10,000 रुपये प्रतिकर दिलाए गए। स्पेशल जज एससी-एसटी दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट ने 44 मामलों का निस्तारण करते हुए 1700 रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में कुल दो मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में कुल छह मामले का निस्तारण करते हुए 600 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिकेश कुमार की कोर्ट में कुल 1056 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,72,230 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज सीनियर डिविजन मीनाक्षी सोनकर की कोर्ट में चार उत्तराधिकार मामले का निस्तारण करते हुए 9,28,944 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसके अतिरिक्त 451 अन्य मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,79,870 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
सिविल जज प्रभात कुमार दुबे द्वारा कुल 284 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,18,910 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीत मिश्रा द्वारा कुल 652 मामलों का निस्तारण करते हुए 25,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज एफटीसी द्वितीय मो फराज हुसैन द्वारा 545 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,65,375 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इस दौरान जिला जज देवेंद्र सिंह, एडीजे महेंद्र कुमार सिंह, न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी समेत समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

...
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ न्यायमूर्ति ने की बैठक
शनिवार को दीवानी न्यायालय के हॉल में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सिविल तथा जनपद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे। पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति से अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन दिया। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान टीन शेड चेंबर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला जज देवेंद्र सिंह, परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश राम नगीना यादव, सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर्थी शुक्ल, जनपद बार अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, महामंत्री दुर्गेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed