फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neha won the model category, UPS Baghauli won the quiz category and Alok Maurya won the poster category.

Sant Kabir Nagar News: मॉडल में नेहा, क्विज में यूपीएस बघौली और पोस्टर में आलोक मौर्य रहे विजेता

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Neha won the model category, UPS Baghauli won the quiz category and Alok Maurya won the poster category.
जिला विज्ञान क्लब के जरिए आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित-स्रोत विज्ञान क्
संतकबीरनगर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मॉडल में नेहा, क्विज में यूपीएस बघौली और पोस्टर में आलोक मौर्य विजेता रहे। इन प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव राजकीय हाई स्कूल बघौली प्रथम, प्रियांशु कुमार हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद द्वितीय तथा निहाल कुमार राजकीय इंटर कॉलेज बनौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद प्रथम, राजन राजकीय हाई स्कूल बघौली द्वितीय तथा सोनी यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा धर्मेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब) गुजरात से गुरमीत सिंह एवं रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित विभिन्न गणितीय संरचनाओं व सिद्धांतों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गणित के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव एवं सह-समन्वयक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed