{"_id":"694ed2f297152ba7e209f3c7","slug":"negligence-in-the-sir-process-in-samda-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143447-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समदा में एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समदा में एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही
विज्ञापन
मेंहदावल। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समदा में एसआईआर प्रक्रिया में वर्तमान में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जीवित रहते ही मतदाता सूची में मृत दिखाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति इस संबंध में एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी मेंहदावल को सौंप कर जांच करवाने की मांग की।
गांव निवासी अभय कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि पंचायत चुनाव की नई वोटर लिस्ट में वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मृत घोषित कर उनके नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माता मंजू देवी, जो वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं व उनकी चाची निशा जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं, दोनों पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। पर नई प्रकाशित वोटर लिस्ट में दोनों लोगों का नाम गायब है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने बीएलओ से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि दोनों महिलाओं के नाम मृतक होने के कारण सूची से हटा दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने इसे बीएलओ की घोर लापरवाही व मनमानी बताया है। उनका कहना है जो लोग संवैधानिक पदों पर रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्हें कागजों में मृत दिखा देना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस त्रुटि को तत्काल सुधारा जाए व दोनों जीवित महिलाओं के नाम पुनः वोटर लिस्ट में दर्ज किए जाएं। बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह बेहद गंभीर और लापरवाही का मामला है। मामला सही मिलने कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम संजीव राय ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।