{"_id":"64b97d9b8e9e250edb02cc14","slug":"negligence-in-salary-payment-will-not-be-tolerated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-533-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वेतन भुगतान में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वेतन भुगतान में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष महेश राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वेतन भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मंडल मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में मनमानी चरम पर है।
मंडल मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि वेतन भुगतान में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही के कारण आठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा है। नाराज माध्यमिक शिक्षक 27 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरने बैठेगा।
उन्होंने कहा कि बेलहर, मेंहदूपार, निघुरी, बखिरा, जगतगुरु, पीबी बालिका, धनघटा व भोगीपुर विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में मनमानी चरम पर है। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन वर्ष 2023 का बजट आने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है। बेलहर के चार शिक्षकों को दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी चयन वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। जनपद के शिक्षक 27 जुलाई को 11 बजे डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले धरने में शामिल हों। संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विनोद चौरसिया, अब्दुल मुद्दसीर खान, श्याम करन भारती, विजय यादव, विंध्याचल सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, गोपालजी सिंह, दिनेश चंद्र वर्मा, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।