फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence in giving list of unrecognized schools

Sant Kabir Nagar News: बिना मान्यता वाले स्कूलों की सूची देने में लापरवाही

Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence in giving list of unrecognized schools
- बीईओ को 30 जुलाई तक निरीक्षण कर देनी थी रिपोर्ट, बीएसए ने तीन बार दिया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का निरीक्षण कर उनके कागजातों की जांच की जानी थी, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची देने में आनाकानी कर रहे हैं, जिनसे इन विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बीएसए स्तर से तीन बार नोटिस भी जा चुका है, फिर भी सूची नहीं मिली है। सभी बीईओ को 30 जुलाई तक सूची देनी थी।
बीएसए अमित सिंह ने 15 जुलाई को सभी बीईओ को पत्र जारी कर कहा था कि अपने ब्लॉक के निजी स्कूलों का निरीक्षण कर लें। जिन स्कूलों की मान्यता न हो उसको बंद करा कर उसकी सूची कार्यालय को 30 जुलाई तक हर हाल में उपलब्ध करा दें। साथ ही वहां के बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकित करा दें लेकिन किसी भी बीईओ ने अभी तक बिना मान्यता के स्कूलों की सूची बीएसए कार्यालय को नहीं भेजी है। जिनसे इन स्कूलों की सूचना शासन स्तर तक नहीं भेजी जा सकी।
विज्ञापन


किसी भी बीईओ ने अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है, उन्हें रिमाइंडर भेजा गया है। अगर सूची नहीं देते हैं तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही उनके स्तर से औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर बिना मान्यता के स्कूल संचालित होते मिले तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed