फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Need to assimilate Valmiki's philosophy of life

Sant Kabir Nagar News: वाल्मीकि के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत

Sat, 28 Oct 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Need to assimilate Valmiki's philosophy of life
संतकबीरनगर। शहर के श्रीरामजानकी मंदिर पर शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की जंयती धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान रामायण पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त और सीडीओ संत कुमार शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की। वाल्मीकि के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परंतु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गए और प्रभु की भक्ति में लीन हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक दल महेश मौर्या एंड लोक गीत पार्टी के कलाकारों ने महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महंत श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, डीडीओ सुरेश कुमार केसरवानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर जनार्दन, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, उमेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ऋषि मणि त्रिपाठी, सुखेंदु पांडेय, प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि, करुनेश मिश्रा, अरूनेंद तिवारी, गोविंद त्रिपाठी, साधना मिश्रा, चंचल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्रभा देवी महाविद्यालय में महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ अमरनाथ पांडेय, पूनम उपाध्याय, सीमा पांडेय, शालिनी मिश्र, ममता शुक्ल, माया, शाहिदा खातून समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

संतकबीरनगर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि आज हमें महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, राम दरस यादव, इंदल यादव, राम आशीष यादव, रामनिवास यादव, नित्यानंद यादव, रामवृक्ष यादव, रमेश चंद यादव, शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, संजय यादव, रविंदर, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, सुगीता निषाद, अंशिका पांडेय, महक सिंह बघेल, अजय यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed